'बी पार्ट ऑफ द प्लान' के साथ पृथ्वी का रखें खास ध्यान, जानें क्या है अंतराष्ट्रीय जैविक विविधता का इतिहास

International Day for Biological Diversity 2024: जैव विविधता पृथ्वी के भविष्य और मानव कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमें भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी संसाधन प्रदान करती है। पहली बार 29 दिसंबर, 1993 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। हालांकि, दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तारीख बदलने का फैसला किया गया था।

International Day for Biological Diversity 2024: पृथ्वी हर जीव-जंतुओं का घर है और हमारी जिम्मेदारी है कि उनके घर को सुरक्षित रखा जाएं, क्योंकि अनेक प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं और लाखों प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जैव विविधता के मुद्दों पर समझ और जागरूकता को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

Biological

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का इतिहास

जैव विविधता मानव कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमें भोजन, आश्रय और अन्य जरूरी संसाधन प्रदान करती है और जैव विविधता की रक्षा करना पृथ्वी के भविष्य के लिए भी जरूरी है, क्योंकि प्रदूषित वातावरण और मौसम के बदलते मिजाज की वजह से अनेके प्रजातियों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में हर साल 22 मई को एक खास थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

End of Feed