NASA New Rogue Planets: सुदूर अंतरिक्ष में अकेले घूमने वाले छह विशालकाय दुष्ट ग्रहों की हुई खोज; NASA Webb ने विज्ञानियों को चौंकाया

NASA Six New Rogue Planets News Updates: ब्रह्मांड हमेशा खगोलविदों और अंतरिक्ष प्रेमियों को नए-नए अनुभव कराता है। हाल ही में जेम्स वेब ने ऐसे छह ग्रहों को खंगाला है, जो पूरी तरह से ब्रह्मांड में अकेले भ्रमण कर रहे हैं और इनका किसी तारे के साथ कोई संबंध नहीं है। दरअसल, यह छह 'दुष्ट' ग्रह पर्सियस आणविक बादल में देखे गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेम्स वेब ने खोजे छह 'दुष्ट' ग्रह।
  • अंतरिक्ष में अकेले भ्रमण कर रहे ये ग्रह।
  • यह ग्रह किसी भी तारे से नहीं बंधे हैं।

NASA New Rogue Planets News Updates: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) ने ब्रह्मांड में छह विशालकाय अजीबोगरीब ग्रहों की खोज की है। जिन्हें 'दुष्ट' ग्रहों (Rogue Planets) की संज्ञा दी जा रही है। अंतरिक्ष में भ्रमण करने वाले यह छह 'दुष्ट' ग्रह किसी तारे के साथ नहीं बंधे हैं। यह पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।

Rogue Planets

'दुष्ट' ग्रह (फोटो साभार: NASAWebb)

अंतरिक्ष के किस छोर में हैं यह ग्रह?

डीप स्पेस में मौजूद तारों की नर्सरी यानी नेबुला में इन ग्रहों को देखा गया है। एनजीसी 1333 नामक नेबुला में छह 'दुष्ट' ग्रहों की खोज हुई। पृथ्वी से लगभग 960 प्रकाश वर्ष दूर पर्सियस आणविक बादल (Perseus Molecular Cloud) में यह ग्रह भ्रमण कर रहे हैं। इन दुष्ट ग्रहों (Rogue Planets) का द्रव्यमान जूपिटर यानी बृहस्पति के द्रव्यमान से 5 से 10 गुना ज्यादा है।

End of Feed