SpaDeX Mission: इसरो ने फिर स्पेस में कर दिखाया बड़ा कारनामा, दूसरी बार भी सैटेलाइट्स की डॉकिंग रही सफल

SpaDeX Mission: स्पैडेक्स (Space Docking Experiment) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक महत्वाकांक्षी मिशन है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में दो उपग्रहों के बीच डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना है। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बना देता है, जिसने स्वदेशी तकनीक से अंतरिक्ष में डॉकिंग की सफलता प्राप्त की है ।

SpaDeX Mission: इसरो ने एक बार फिर से अंतरिक्ष में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसरो ने अपने स्पैडेक्स मिशन के तहत दूसरी पर सैटेलाइट्स की डॉकिंग कराने में सफलता हासिल की है। परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

isro spadex docking

स्पैडेक्स मिशन में इसरो को मिली सफलता (फोटो- ISRO)

End of Feed