कहीं भीषण लू तो कहीं चल रही ठंडी हवाएं... ये हैं देश की सबसे ज्यादा गर्म और ठंडी जगहें?

Hottest and Coldest Places in India: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है तो देश के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में हम आपको पांच सबसे गर्म और पांच सबसे ठंडी जगह के बारे में बताएंगे। बता दें कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जिसकी वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है और वह अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

Hottest Places in India: दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज हालिया तापमान को लेकर हम आपको टॉप पांच सबसे गर्म जगहों के बारे में विस्तार से बनाएंगे।

Delhi (1)

सबसे गर्म और ठंडी जगहें

हालिया खबरों को खंगालें तो देश की पांच सबसे गर्म जगहों में दिल्ली, आगरा, पिलानी, बाड़मेर और सिरसा शामिल है। राजस्थान में तो गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। टॉप पांच जगहों के अलावा भी उत्तर भारत के कई अन्य जगहें भी हैं जहां पर ऐसा लग रहा है कि सूरज आग उगल रहा है।

End of Feed