14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर लगाया था प्रतिबंध, मार्क जुकरबर्ग का बर्थ डे; पढ़ें महत्वपूर्ण घटनाक्रम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2024, 01:36 PM IST

14 May History: भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। आज के ही दिन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था।

14 May History: भारत और विश्व के इतिहास में 14 मई का खास महत्व है। आज ही के दिन भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गई भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।

Today History.

14 मई का इतिहास

देश एवं दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।

End of Feed