पृथ्वी के नजदीक से गुजरेंगे 'तबाही के देवता'; नग्न आंखों से देख सकेंगे आप, वैज्ञानिकों ने टिकाई अपनी निगाह

Apophis Asteroid: पृथ्वी के करीब से 2029 में 'तबाही के देवता' गुजरेंगे। 'तबाही के देवता' का आकार इतना विशाल है कि वैज्ञानिकों ने अपनी निगाह गड़ा रखी है। दरअसल, यह एक विशालकाय एस्टेरॉयड है, जिसे एपोफिस एस्टेरॉयड के नाम से जाना जाता है। इसकी खोज साल 2004 में हुई थी। एपोफिस प्रारंभिक सौरमंडल का अवशेष है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2004 में हुई थी एपोफिस की खोज।
  • एपोफिस एस्टेरॉयड को 'तबाही का देवता' भी कहा जाता है।
  • एस्टेरॉयड का नाम मिस्र के एक देवता के नाम पर पड़ा।

Apophis Asteroid: अंतरिक्ष में पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली 'आसमानी वस्तुओं' पर वैज्ञानिकों की काफी रुचि रहती है और इन दिनों यह रूचि काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एपोफिस नामक एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है और इसके डायरेक्शन, गति इत्यादि की वजह से वैज्ञानिकों ने अपनी निगाह गड़ा रखी है।

Apophis Asteroid

एपोफिस एस्टेरॉयड (फोटो साभार: कैनवा फ्री फोटो)

अब आपके ज़हन में 'तबाही के देवता' का ख्याल उमड़ रहा होगा। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, तबाही के देवता (God of destruction) एपोफिस एस्टेरॉयड का ही नाम है।

End of Feed