Heatwave: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी और बाकी के राज्य भी बेसब्री के साथ मानसून का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आसमान से पानी की जगह पर लगातार आग बरस रही है और उससे इंसान क्या पशु-पक्षी भी परेशान हैं। साथ ही पेड़-पौधों पर भी भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है।
गुलाब की महक
मुरझा रहे फूल
गर्मी की वजह से जिस प्रकार इंसानों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है उसी प्रकार फल, सब्जियों और फूलों में मौजूद पानी भी वाष्पीकृत हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो फल-फूल में मौजूद पानी धीरे-धीरे सूखने लगता है या कहें मुरझा जाते हैं।
गुलाब की महक
फूलों की महक हो रही कम
आप लोगों ने कई बार इस भीषण गर्मी और लू के दौर में महसूस किया होगा कि गुलाब सहित इत्यादि फूलों की महक पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन ऐसा हुआ क्यों? इसके बारे में शायद आप लोगों को जानकारी नहीं होगी। बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से वाष्पीकरण हो रहा है और ऐसे में फूलों में मौजूद सुंगधित तेल गर्मी की वजह से उड़ जाता है। जिसकी वजह से खुशबू कम होने लगती है।
एक और वजह है कि फूल ज्यादा नहीं महक रहे हैं। ऐसा उस स्थिति में भी हो सकता है जब फूलों को पर्याप्त पानी न मिले तो उनमें मौजूद नमी भी कम होने लगती है और वह मुरझाने लगते हैं। ऐसी स्थिति में फूल ज्यादा सुगंध पैदा ही नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा गर्मी की वजह से परागण गतिविधियां पर भी असर पड़ता है, जिसकी बदौलत फूल महकते हैं।
