क्या सबसे ज्यादा खतरनाक है बेन्नू? कब आएगा पृथ्वी के बेहद करीब; वैज्ञानिक हो रहे चिंतित!

Bennu Asteriod: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बेन्नू नामक विशालकाय एस्टेरॉयड को खतरनाक श्रेणी में रखा हुआ है और लगातार इस एस्टेरॉयड को लेकर अध्ययन हो रहे हैं। माना जाता है कि बेन्नू नामक एस्टेरॉयड 2 अरब से 70 करोड़ साल पहले एक बड़े एस्टेरॉयड से अलग हुआ होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • संभावित खतरों का आकलन कर रहे वैज्ञानिक।
  • बेन्नू को संभवत: माना जा सकता है खतरनाक।
  • बेहद पुराना है बेन्नू एस्टेरॉयड।

Bennu Asteriod: क्षुद्रग्रह यानी एस्टेरॉयड जैसे शब्दों से तो आप लोग वाकिफ होंगे और आए दिन यह पृथ्वी के करीब से भी गुजरते रहते हैं, लेकिन किसी एस्टेरॉयड को लेकर अगर वैज्ञानिक खुद हद से ज्यादा चिंतित हों तो क्या आपके कान नहीं खड़े हो जाएंगे। जी, हां। एक एस्टेरॉयड ऐसा है जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) संभावित तौर पर खतरनाक मानती है और लंबे समय से इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन हो रहे हैं।

Bennu_Asteroid

बेन्नू एस्टेरॉयड

खतरनाक आसमानी आफत

वैज्ञानिकों के लिए बेन्नू नामक एक विशालकाय एस्टेरॉयड परेशानी का सबब बन सकता है। दरअसल, बेन्नू एस्टेरॉयड को संभवत: खतरनाक माना जा सकता है, क्योंकि बेन्नू हमारे ग्रह को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी इससे डरने की जरूरत नहीं है।

End of Feed