साहित्यकारों के प्रेरणास्त्रोत रहे महान लेखक फ्रांज काफ्का का हुआ था जन्म, जानिए और क्यों खास है आज की तारीख

3 July History: बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं। वहीं इतिहास में आज ही के दिन कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी घटित हुए। साल 1908 में ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया था।

3 July History: बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति, जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं सूझता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।

देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश शासक चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।

End of Feed