मुंबई में तीन दिन तक पसरा था आतंक का अंधेरा और जांबाजों ने आंतकियों का किया खात्मा, जानें

29 November History: दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की काली छाया छटी थी, जब एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग मारे गये।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1949 में जर्मनी की यूरेनियम खदान में हुआ था विस्फोट।
  • यूरेनियम खदान विस्फोट में 3700 लोगों की हुई थी मौत।
  • 1963 में कनाडा एयरलाइंस का विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त।

29 November History: देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई पर आतंकवादी हमले की काली छाया आखिरकार 29 नवंबर, 2008 को उस समय हटी, जब एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया। आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमले किये और कई विदेशियों समेत बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग मारे गये।

Today's History.

आज का इतिहास

तीन दिन तक जैसे पूरे देश में आतंक का अंधेरा पसरा रहा और देश के कई जांबाज सपूतों ने अपनी जान पर खेलकर इस अंधेरे का खात्मा किया। सेना, मरीन कमांडो और एनएसजी कमांडो की कोशिशों से हमलावर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया और एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई।

End of Feed