महाराष्ट्र में आफत वाली बारिश में बहे थे किसी के सपने तो कइयों के अपने, हजार से ज्यादा की हुई थी मौत; जानें घटनाक्रम

26 July History: इतिहास में 26 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन बादलों से बारिश की जगह पर आफत बरसी थी। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से भीषण बारिश का शिकार हुए। जिसकी वजह से राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्षा जनित घटनाओं में हजार से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत।
  • घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों में फंसे थे लोग।
  • महाराष्ट्र को भारी नुकसान का करना पड़ा था सामना।

26 July History: जून का महीना खत्म होते-होते देश के तमाम हिस्सों में बारिश की टिप-टिप सुनाई देने लगती है और जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं, बल्कि आफत बरसी।

Today_History

भारी बारिश का दौर

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

End of Feed