इंग्लैंड में पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का हुआ था जन्म; दुनिया मना रही वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे; जानें आज का रोचक इतिहास

25 July History: इतिहास में 25 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म हुआ था। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई। वहीं, 1943 में इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1689 में फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1837 में इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
  • 1994 में जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।

25 July History: दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल, इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए।

Today_History

आज का इतिहास

यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं। यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इसके बाद आईवीएफ तकनीक की सफलता की याद में हर साल आईवीएफ तकनीक से जन्मे लुई जॉय ब्राउन के जन्मदिन यानी 25 जुलाई को वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे (world embryologist day) के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed