आज ही के दिन भारत की पहली महिला चेस ग्रैंडमास्टर बनीं एस विजयलक्ष्मी, जानिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम

24 July History: इतिहास में 24 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन 2000 में एस विजयलक्ष्मी ने देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था। वहीं, 2014 में एयर अल्जीरी की उड़ान संख्या 5017 के रवाना होने के 50 मिनट बाद इसका हवाई नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था और 116 यात्रियों की मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1823 में चिली में दास प्रथा समाप्त हुई थी।
  • 1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की हुई थी स्थापना।
  • 1969 में अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा था।

24 July History: शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।

Today_History

आज का इतिहास

25 मार्च, 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रहीं और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।

End of Feed