'चंदा मामा दूर नहीं', जब कई दिनों की बारिश के बाद सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ 'चंद्रयान-1'; जानें इतिहास

22 October History: दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन साल 2008 में भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। इसके अतिरिक्त साल 2023 में नेपाल में भीषण भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई।

22 October History: इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1680 : मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु। हालांकि, इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था।

End of Feed