भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट मैच और क्यों खास है आज की तारीख; जानें इतिहास

20 November History: दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन 1955 में किसी भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून, 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश हो गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1750 में टीपू सुलतान का हुआ था जन्म।
  • 1910 में रूसी लेखक लिओ तालस्ताय का हुआ था निधन।
  • 1917 में कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टीच्यूट की हुई थी स्थापना।

20 November History: भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर एक जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून, 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश हो गया था।

aaj ka itihaas

आज का इतिहास

आज भले ही क्रिकेट के तीनों तरह के स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 बरस का समय लगा। पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय हासिल है।

End of Feed