30 मिनट में देखते ही देखते 5 धमाकों से दहला था दिल्ली; जानिए आज की तारीख का दर्दभरा इतिहास

13 September History: इतिहास में 13 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। आज के दिन राष्ट्रीय राजधानी का सीना सिलसिलेवार धमाकों से छलनी हो गया था। आतंकवादियों ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भीड़-भाड़ वाले इलाको को निशाना बनाया और पांच विस्फोट किए। इस धमाके का दर्द अबतक दिल्ली नहीं भूला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1968 में अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
  • 1997 में हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।
  • 2002 में इज़राइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

13 September History: दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों को आज 15 साल पूरे हो गए हैं। 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ समय के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पांच विस्फोट किए थे।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।

End of Feed