भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डेनेल्स जलडमरूमध्य को पारकर रचा था इतिहास; जानें आज की तारीख का इतिहास

12 September History: इतिहास में 12 सितंबर का दिन एक शानदार घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन ने डार्डेनेल्स जलडमरूमध्य को पार किया था और इसी के साथ ही वह यह कारनामा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। वहीं, 2006 में आज ही के दिन सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1873 में पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
  • 1928 में फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1944 में अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

12 September History: इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। डार्डेनेल्स जलडमरूमध्य को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर, 1966 को डार्डेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे।

Today's_History

आज का इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।

End of Feed