अंतरिक्ष में बना नया रिकॉर्ड, सुनीता विलियम्स को मिलाकर स्पेस स्टेशन में दर्जनभर अंतरिक्ष यात्री मौजूद; जानें क्या कुछ कर रहे

International Space Station: भारतवंशी सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हुई हैं और अभी तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी वापसी का प्लान पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने और उनके सहयोगी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर ने सभी लोगों द्वारा की जा रही प्रार्थनाओं और शुभकामानाओं की सराहना की।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पेस में फंसी हैं सुनीता विलियम्स।
  • अगले साल होगी सुनीता की वापसी।
  • क्रू-9 मिशन के साथ वापस लौटेंगी सुनीता।

International Space Station: स्पेस में अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को कहा कि वे वापसी के लिए सभी लोगों की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की सराहना करते हैं।

Sunita_Williams

भारतवंशी सुनीता विलियम्स (फोटो साभार: NASA)

क्यों नहीं हो पाई वापसी?

पिछले सप्ताह बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल की वापसी के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। इस कैप्सूल से दोनों जून में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कैप्सूल में कुछ विसंगतियों का पता लगाया जिसके कारण धरती पर उनकी वापसी को लेकर अनिश्चतताएं पैदा हो गईं।

End of Feed