रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) इंडियन प्रीमियर की बेंगलुरू बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मालिकाना हक यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास है। विजय माल्या के मलिकाना हक वाली यूनाइटेड स्पिरिट्स ने साल 2008 में आरसीबी को 111.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर खरीदा था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) आईपीएल इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में शुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आज तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। आरसीबी 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल (IPL 2025) में रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पहले कप्तान राहुल द्रविड़ थे। उन्होंने 2008 में टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद अनिल कुंबले को टीम को नया कप्तान साल 2009 में बनाया गया। कुंबले ने साल 2009-2010 में,केविन पीटरसन ने साल 2009 में, डेनियन विटोरी ने 2011-2012 में, विराट कोहली ने 2011 से 2023 तक, शेन वॉटसन ने 2017 में और फॉफ डुप्लेसी ने 2022 से 2024 तक टीम की कप्तानी की।