पंजाब किंग्स (PBKS) इंडियन प्रीमियर की मोहाली बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। पंजाब किंग्स की स्थापना साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से हुई थी। जिसे साल 2021 में टीम का नाम पंजाब किंग्स कर दिया गया। वर्तमान में पंजाब किंग्स का मलिकाना हक मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल के पास संयुक्त रूप से है। साल 2008 में फ्रेंचाइजी को 76 मिलियन अमेरिकी डॉलर पर खरीदा गया था।
पंजाब किंग्स खिताब PBKS (Punjab Kings) IPL Titles
पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल इतिहास की आठ सबसे पुरानी टीमों में से एक है जो लगातार 18वीं बार टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। पंजाब किंग्स की टीम अबतक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। साल 2014 में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची थी लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया था।
पंजाब किंग्स कप्तान PBKS (Punjab Kings) Captain
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। पंजाब किंग्स के पहले कप्तान युवराज सिंह बने थे। उनके बाद कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट, जॉर्ज बेली, मुरली विजय, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड हसी, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, वीरेंद्र सहवाग, महेला जयवर्धने, सैम कुरेन, जीतेश शर्मा, शिखर धवन टीम की कमान संभाल चुके हैं।
पंजाब किंग्स (डीसी) कोच PBKS (Punjab Kings)
पंजाब किंग्स टीम के मौजूदा हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज प्लेयर रिकी पॉन्टिंग हैं।
पंजाब किंग्स (डीसी) होम ग्राउंड PBKS (Punjab Kings) Home Ground
मोहाली के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड हैं। धर्मशाला को पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। मुल्लांपुर के स्टेडियम में 33,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
पंजाब किंग्स (डीसी) के मालिक PBKS (Punjab Kings) Owners
आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की ऑनरशिप मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल के पास संयुक्त रूप से है।