मुंबई इंडियन्स (एमआई) इंडियन प्रीमियर लीग की एक क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी है जिसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। मुंबई इंडियन्स का मलिकाना हक भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Indiawin Sports Private Limited) के पास है। रिलायंस ने साल 2008 में मुंबई इंडियन्स फ्रेंचाइजी को 111.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) की मोटी कीमत पर खरीदा था।
मुंबई इंडियन्स खिताब MI (Mumbai Indians) IPL Titles
मुंबई इंडियन्स टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने साल 2008 से 2024 तक पांच बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई की टीम पहली बार साल 2013 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। उसके बाद उसने साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब अपने नाम किए। मुंबई इंडियन्स को पांच बार खिताबी जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली।
मुंबई इंडियन्स कप्तान MI (Mumbai Indians) Captain
मुंबई इंडियन्स के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया था। मुबंई इंडियन्स के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। उनके अलावा शॉन पोलक,रिकी पॉन्टिंग, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी संभाल चुके हैं।
मुंबई इंडियन्स (एमआई) कोच MI (Mumbai Indians) Coach
मुंबई इंडियन्स के मौजूदा कोच श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। उन्हें मार्क बाउचर की जगह आईपीएल 2025 के लिए कोच बनाया गया है।
मुंबई इंडियन्स (एमआई) होम ग्राउंड MI (Mumbai Indians) Home Ground
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियन्स का होम ग्राउंड है।
MI (Mumbai Indians) Owners
मुंबई इंडियन्स का मलिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड(Indiawin Sports Private Limited) के पास है।