लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर की लखनऊ बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2021 में हुई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स का मलिकाना हक संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले आरपीएसजी ग्रुप (RPSG Group) के पास है। लखनऊ सुपर जायंट्स को 910 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर संजीव गोयनका की कंपनी ने अपने नाम किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स खिताब LSG (Lucknow Super Giants) IPL Titles
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल इतिहास दो सबसे नई टीमों में से एक है। साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में पहली बार भाग लिया था। अबतक खेले तीन सीजन में लखनऊ की टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। हालांकि टीम तीन में से दो बार प्लेऑफ राउड तक पहुंचने में सफल रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान LSG (Lucknow Super Giants) Captain
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरेगी। केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले कप्तान थे। उनकी गैरमौजूदगी में क्रुणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी संभाली थी। टीम की एक मैच में कमान निकोलस पूरन ने भी संभाली है। ऐसे में तीन सीजन बाद टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतर रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) कोच LSG (Lucknow Super Giants)
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मौजूदा हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के माइकल स्लेटर हैं और मेंटोर जहीर खान हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) होम ग्राउंड LSG (Lucknow Super Giants) Home Ground
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड हैं। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 50,100 है।