दिल्ली कैपिटल्स (DC) इंडियन प्रीमियर की दिल्ली बेस्ड टीम है। इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स की स्थापना साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से हुई थी। यह लीग की आठ शुरुआती फ्रेंचाइजियों में से एक है। वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स का मलिकाना जीएमआर स्पोर्ट्स और जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के पास है। दोनों के पास फ्रेंचाइजी के पचास-पचास प्रतिशत शेयर हैं। साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स को जीएमआर ग्रुप ने 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मोटी कीमत पर खरीदा था।
दिल्ली कैपिटल्स खिताब DC (Delhi Capitals) IPL Titles
दिल्ली कैपिटल्स (DC) आईपीएल इतिहास की आठ सबसे पुरानी टीमों में से एक है जो लगातार 18वीं बार टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबतक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 में आईपीएल के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहुंची थी लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने उनका खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया था।
दिल्ली कैपिटल्स कप्तान DC (Delhi Capitals) Captain
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल (IPL 2025) में अक्षर पटेल की कप्तानी में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स की इससे पहले कमान ऋषभ पंत संभाल रहे थे। चोट की वजह से जब उपलब्ध नहीं थे तब 2023 में डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। वीरेंद्र सहवाग दिल्ली के पहले कप्तान थे। उनके बाद गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, महेला जयवर्धने, रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जहीर खान, करुण नायर, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) कोच DC (Delhi Capitals)
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मौजूदा हेड कोच हेमांग बदानी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) होम ग्राउंड DC (Delhi Capitals) Home Ground
नई दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड हैं। विशाखापट्टन को दिल्ली ने अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 35,200 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मालिक DC (Delhi Capitals) Owners
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की ऑनरशिप जीएमआर स्पोर्ट्स और जीडब्लू स्पोर्ट्स के पास है दोनों के पास टीम के पचास पचास प्रतिशत शेयर हैं।