Samay Raina Episodes: यूट्यूबर समय रैना ने India's Got Latent के सभी एपिसोड किए डिलीट, कही ये 'बड़ी बात'

India's Got Latent: यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने 12 फरवरी यानी बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा है।'

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने 12 फरवरी यानी बुधवार को घोषणा की
  2. कहा- उन्होंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं
  3. समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा है'

YouTuber Samay Raina News: यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने 12 फरवरी को घोषणा की कि उन्होंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट (India's Got Latent) के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा है।' विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक एपिसोड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

_ YouTuber Samay Raina News

यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना

इस पर सोशल मीडिया पर काफ़ी तीखी प्रतिक्रिया हुई और यह संसद तक भी पहुँच गया। सामग्री को हटाते हुए, समय ने अपने पोस्ट में कहा, 'मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके धन्यवाद।'

End of Feed