YouTuber Samay Raina News: यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने 12 फरवरी को घोषणा की कि उन्होंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट (India's Got Latent) के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा है।' विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक एपिसोड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस पर सोशल मीडिया पर काफ़ी तीखी प्रतिक्रिया हुई और यह संसद तक भी पहुँच गया। सामग्री को हटाते हुए, समय ने अपने पोस्ट में कहा, 'मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके धन्यवाद।'
समय रैना के गुजरात के में होने वाले दोनों शो कैंसिल
कॉमेडियन समय रैना के गुजरात के में होने वाले दोनों शो कैंसिल हो गए हैं ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने थे। इंडियाज गॉट लेटेंट पर विवादित टिप्पणी करने के बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया विवादों में हैं, बताते हैं कि समय रैना के गुजरात के में होने वाले दोनों शो कैंसिल हो गए हैं, ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने थे।
गौर हो कि यूट्यूब शो पर अश्लीलता को लेकर विवाद में फंसे स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात के दोनों शो रद्द कर दिए गए हैं बताते हैं कि इस शो की टिकटें बिक चुकी थीं। ध्यान हो कि महाराष्ट्र और असम पुलिस के एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद भी इस शो के टिकटों की बिक्री जोरों पर थी बताते हैं कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो अहमदाबाद के शेला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला था।

Samay Raina
गौर हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को यूट्यूबर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया, क्योंकि लोकप्रिय कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट (India's Got Latent) पर उनकी टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया था। साइबर शाखा द्वारा कॉमेडी शो के सभी एपिसोड की समीक्षा करने के बाद मामला दर्ज किया गया।
सभी को 17 फरवरी को सुनवाई के लिए बुलाया गया है
यह टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया दूसरा मामला है। एक दिन पहले, असम पुलिस ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना समेत अन्य प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने' के लिए मामला दर्ज किया था।महिला आयोग ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है सभी को 17 फरवरी को सुनवाई के लिए बुलाया गया है ये सुनवाई दिल्ली में होगी।
