Elvish Yadav: राजस्थान के कोटा में हिरासत में लिए गए यूट्यूबर एल्विश यादव, कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 09:59 PM IST

Elvish Yadav Case: राजस्थान के कोटा ग्रामीण में चुनाव के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान एल्विश यादव की कार को रोका गया, इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है।

Elvish Yadav Case: बिग बॉस फेम और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा में हिरासत में लिया गया। चुनाव के लिए की गई नाकेबंदी के दौरान कोटा ग्रामीण में एल्विश यादव की कार को रोका गया, इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि, कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया गया।

Elvish Yadav

एल्विश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव को नाकाबंदी के दौरान हिरासत में लिया गया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने इसकी जानकारी नोएडा पुलिस को दी, हालांकि नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के मुकदमें में वांटेड होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद कोटा पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। रिपोर्ट में नोएडा पुलिस के हवाले से कहा गया है कि उन्हें फिलहाल एल्विश यादव को हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है। संबंधित मामले में जांच जारी है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed