देश

कोच्चि में नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश, एक नौसैनिक की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 06:06 PM IST

Chetak Helicopter Crashed: हादसा नौसेना वायु स्टेशन INS गरुड़ के रनवे पर रूटीन ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान हुआ। भारतीय नौसेना ने इस हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी है।

Image

कोच्चि में चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश

Photo : BCCL

Chetak Helicopter Crashed: केरल के कोच्चि में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। नौसेना का चेतक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक जवान की मौत की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नौसेना वायु स्टेशन INS गरुड़ के रनवे पर रूटीन ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान हुआ। भारतीय नौसेना ने इस हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ पर जमीनी रखरखाव जांच के दौरान चेतक हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना में नौसेना के एक नाविक की जान चली गई।

नौसेना ने साथी को दी श्रद्धांजलि

भारतीय नौसेना ने बताया कि चेतक हेलिकॉप्टर हादसे में नौसेना के योगेंद्र सिंह की मौत हो गई। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द