भारत को बांटकर देखने की विचारधारा आपकी है, न कि हमारी...सिंधिया ने किया पुराने बॉस राहुल पर वार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 10, 2023, 05:34 PM IST

एक समय राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व कांग्रेस नेता सिंधिया ने राहुल और कांग्रेस को घेरते हुए कई सवाल दागे। साथ ही कहा कि हमारे प्रधानमंत्री पर पूरा देश भरोसा करता है।

Jyotiraditya Scindia: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही बहस के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंडिया ब्लॉक का मजाक उड़ाया। सिंधिया ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों को इस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कल प्रधानमंत्री पर किए गए जुबानी हमलों का भी जवाब दिया। एक समय राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व कांग्रेस नेता सिंधिया ने कहा, कल राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। इस प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर को दुनिया से जोड़ा है, उनका पूर्वोत्तर से गहरा रिश्ता है। भारत को बांटकर देखने की विचारधारा आपकी है, न कि हमारी।

प्रधानमंत्री 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में बसते हैं

सिंधिया ने कहा, मैंने संसद में 20 साल बिताए हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति, प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में बसता है, विपक्ष उसके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करता है। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान उन्होंने लोकसभा में कहा कि मेरा मानना है कि वे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए संसद के सामने नहीं तो देश की जनता के सामने माफी मांगनी होगी। यह अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर के बारे में नहीं है, यह एक बहाना है जिसके तहत वे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर मणिपुर की स्थिति पर एक संवेदनशील बयान दिया, लेकिन वे इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें संसद के अंदर बोलना होगा।

End of Feed