VIDEO: आपने UPA का क्रियाकर्म भी किया और खंडहर पर नए प्लास्टर का जश्न भी मनाया...संवेदना है- PM ने यूं ली विपक्ष की चुटकी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2023, 09:22 PM IST

Narendra Modi on UPA: अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कांग्रेस के साथ बाकी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष के लिए देश से बड़ा दल है। इन्हें गरीब की भूख की चिंता नहीं बल्कि सत्ता की भूख ही दिमाग पर सवार है।

Narendra Modi on UPA: विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए से लेकर इंडिया तक को बुरी तरह लपेटा। उन्होंने गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को अपने संबोधन के दौरान संसद के निचले सदन में चुटकी लेते हुए कहा कि क्योंकि आप (विपक्षी) खुद ही एक ओर यूपीए का क्रियाकर्म कर रहे थे और दूसरी ओर जश्न भी मना रहे थे। खास बात है कि यह जश्न भी खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने का था।

विपक्षी दलों से वह बोले लोकतांत्रिक व्यवहार के अनुसार उन्हें तभी विपक्ष से सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी, पर देरी में उनका कुसूर नहीं है। मोदी ने आगे बताया, ‘‘खुद को जिंदा रखने के लिए, इन्हें (विपक्ष) एनडीए (राजग) का ही सहारा लेना पड़ा है। आदत के मुताबिक घमंड का ‘आई’ इनको छोड़ता नहीं है। इसलिए राजग में दो घमंड के ‘आई’ पिरो दिए। पहला ‘आई’ 26 दलों का घमंड और दूसरा ‘आई’ एक परिवार का घमंड।’’

End of Feed