उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े बंदियों को रिहा करेगी योगी सरकार, गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों की भी मांगी गई लिस्ट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 3, 2023, 03:55 PM IST

योगी सरकार ने एक माह में प्रदेश की सभी जेलों में बंद ऐसे कैदियों की लिस्ट तलब की। भविष्य में जुर्म करने की आशंका और सामाजिक आर्थिक पहलुओं पर भी होगा विचार। चार महीने में बुजुर्ग और गंभीर रोगों से जूझ रहे कैदियों को मिल सकती है रिहाई

यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को योगी सरकार बड़ी राहत दे सकती है। मानवीय आधार पर ऐसे कैदियों को जेल की चाहरदीवारियों से बाहर भेजने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सरकार की ओर से इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को दो हफ्ते में प्राथमिकता तय करते हुए यूपी के सभी जेलों में बंद ऐसे कैदियों की लिस्ट एक महीने में शासन को सौंपने के लिए कहा गया है। खुद मुख्य सचिव ने इसे लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े बंदियों को रिहा करेगी योगी सरकार, गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों की भी मांगी गई लिस्ट

दो माह में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद यूपी की जेलों को लेकर तमाम रचनात्मक कार्य शुरू कराए हैं। कैदियों के स्किल डेवलपमेंट से लेकर उनके मानवाधिकार को लेकर मुख्यालय स्तर पर कार्य और निगरानी हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश की जेलों में बंद बुजुर्ग और गंभीर रोगों से ग्रस्त कैदियों को मानवीय आधार पर रिहाई मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जेल अधिकारियों से समय पूर्व रिहाई की अहर्ता रखने वाले कैदियों की लिस्ट तलब की है।

End of Feed