Manipur Landslide Kills Mother and Son: मणिपुर के तामेंगलोंग के डिमथानलॉन्ग गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। तामेंगलोंग के एक पुलिस कांस्टेबल के घर पर भूस्खलन हुआ था, भूस्खलन की चपेट में तामेंगलोंग मुख्यालय के पुलिस कांस्टेबल रिंग्सिनलुंग काहमेई का घर आ गया।
उनकी पत्नी दुआंजंगा कामेई और उनके बेटे सुआइहियामगन कामेई की आधी रात को उस समय मौत हो गई, जब भूस्खलन की वजह से उनका घर दब गया।
मूल रूप से तामेंगलोंग गांव के रहने वाले रिंग्सिनलुंग काहमेई की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है। यह घटना सोमवार रात को हुई, जब भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।
