'भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का एक और प्रयास', हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने देने के PAK के दावे को MEA ने किया खारिज

एमईए के प्रवक्ता ने कहा कि 'पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जो हास्यास्पद बयान दिया है, उसे हम खारिज करते हैं। यह बयान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का एक और प्रयास है।' जायसवाल ने कहा कि राजनयिक चैनल के जरिए भारत को पाकिस्तान से अनुरोध मिला और इस पर घंटे पर में तत्काल कार्रवाई हुई।'

Randhir jaiswal : राहत सामग्री लेकर श्रीलंका जाने वाले विमान को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत देने में देरी के पाकिस्तान के आरोप को भारत ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की तरफ से आधिकारिक अनुरोध मिलते ही उसने प्राथमिकता पर उसके विमान को भारतीय वायु क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का बयान लोगों को गुमराह करने वाला और भारत की छवि खराब करने वाला है।

MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। तस्वीर-ANI

पाक का बयान हास्यास्पद बता उसे खारिज किया

एमईए के प्रवक्ता ने कहा कि 'पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जो हास्यास्पद बयान दिया है, उसे हम खारिज करते हैं। यह बयान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का एक और प्रयास है।' जायसवाल ने कहा कि राजनयिक चैनल के जरिए भारत को पाकिस्तान से अनुरोध मिला और इस पर घंटे पर में तत्काल कार्रवाई हुई।' पाकिस्तान के अनुरोध के बारे में बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि 'इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को मानवीय मदद लेकर श्रीलंका जाने वाले पाकिस्तानी विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने का अनुरोध एक दिसंबर, 2025 को करीब एक बजे मिला।'

End of Feed