Jantar Mantar Protest: 'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है', डीसीपी सचिन शर्मा को लेकर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

राजधानी दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न विपक्षी दलों और संगठनों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

राजधानी दिल्ली में एसआईआर में अनियमितताएं और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी दिल्ली में सीजेपी,AAP, कांग्रेस और लेफ्ट दल प्रदर्शनों में शामिल हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। बावजूद इसके प्रदर्शन जारी हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई है और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबलों अतिरिक्त तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने एक वीडियो के जरिए इन सुरक्षा इंतजामों के बारे में बताया है। जिस पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तंज कसा है। डीसीपी सचिन शर्मा के वीडियो को साझा करते हुए सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने उसके कैप्शन में लिखा,'ये तो अमित शाह का जनरल डायर है।'

CJP Mumbai Protest

अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने प्रदर्शन और संभावित भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर आवाजाही को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं।

End of Feed