Wrestlers Protest End: भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के साथ बैठक की। करीब 7 घंटे चली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने बताया कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष जांच पूरी होने तक दैनिक कामों से अलग रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने धरने को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा, 'केंद्रीय खेल मंत्री ने हमारी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और हमें उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी, इसलिए हम विरोध वापस ले रहे हैं।'
खेल मंत्री से बातचीत के बाद पहलवानों ने खत्म किया धरना, जांच पूरी होने तक WFI के कार्यों से दूर रहेंगे बृजभूषण सिंह
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 21, 2023, 07:36 AM IST
Wrestlers Protest: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि हमें भरोसा है कि सरकार निष्पक्ष जांच करवाएगी। पूनिया ने कहा कि खेल मंत्री ने उनकी मांगों को सुना और उचित जांच का आश्वासन दिया इसलिए हम विरोध प्रदर्शन वापस लेने रहे हैं।
End of Feed
