देश

News Ki Pathshala: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का Live Test, चमत्कार कर पाए 'सरकार' या फिर हो गए फेल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 11:10 PM IST

News Ki Pathshala: स्वयंभू धर्मगुरु धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है, आजकल काफी चर्चाओं में हैं। अंधविश्वास से लड़ने वाले महाराष्ट्र के एक संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्संग में अपनी चमत्कारी शक्तियों को साबित करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद से वो चर्चा में हैं। न्यूज की पाठशाला में सुशांत सिन्हा के साथ देखिए बागेश्वर धाम वाले बाबा का सबसे बड़ा TEST LIVE..

News Ki Pathshala: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकर काफी चर्चाओं में हैं। चर्चा उनकी चमत्कारों को लेकर है। हालांकि बागेश्वर धाम बाबा का दावा है कि वो चमत्कार नहीं करते हैं, उनके ईष्ट देव चमत्कार करते हैं। अंधविश्वास से लड़ने वाले महाराष्ट्र के एक संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्संग में अपनी चमत्कारी शक्तियों को साबित करने की चुनौती दी थी। उसने कई आरोप भी लगाए थे। जिस पर वार-पलटवार जारी है। इसी को लेकर बागेश्वर धाम वाले बाबा का लाइव टेस्ट किया गया। ताकि यह साबित हो सके कि वो चमत्कार करते हैं या फिर अंधविश्वास फैलाते हैं।

क्या थी प्रक्रिया

एक महिला पत्रकार को रैंडमली सेलेक्ट किया गया, वो भीड़ के बीच किसी व्यक्ति को चुनने के लिए गई, वहां लाखों लोग बैठे थे, किसी को पता नहीं था कि वो किसे सेलेक्ट करेगी। लाखों की भीड़ के बीच महिला पत्रकार एक महिला को ढूंढ कर लाई।

ये बहुत हैरान कर देने वाला था। क्योंकि किसी को नहीं पता था कि मीडिया में से किस पत्रकार को सेलेक्ट किया जाएगा। किसी को नहीं पता था कि जो पत्रकार सेलेक्ट होगा, वो लाखों लोगों में से किसे सेलेक्ट करेगा और बाबा के सामने लाएगा। जिसके बारे में पर्ची लिखकर पहले ही बाबा ने रख ली थी। सबको यही हैरान कर रहा था कि जिन व्यक्ति को रैंडमली सेलेक्ट करके लाया जा रहा है, उस व्यक्ति के बारे में पहले से ही बाबा को कैसे पता चल गया। कैसे बाबा को पता चला कि जिस पत्रकार को सेलेक्ट किया गया, वो उसी महिला को लेकर आएगी। जिसके बारे में उन्होंने पहले से सारी जानकारी लिख कर पर्ची में रख ली थी।

क्या पता चला

बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में वो बातें सत्य होती दिखीं, जिसका दावा किया जाता रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने एक पत्रकार के जरिए, जो भीड़ में खड़ी थीं, उन्हें एक व्यक्ति को लाने के लिए कहा। बाबा ने कहा कि वो जिस भी शख्स को लाएंगी, उसी का पर्चा उनके पास से निकलेगा। इसके बाद पत्रकार भीड़ में से एक महिला को लेकर आती हैं। बाबा उससे परिचय पूछते हैं और फिर वो पर्चा पढ़ने लगते हैं, जिसपर उनकी समस्याओं के बारे में लिखा रहता है। महिला भी उनकी बातों से सहमत दिखती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article