अगर मौका मिला तो 100 आतंकवादियों को मार डालेंगे: J&K में शहीद कांस्टेबल के भाई ने कहा

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल तारिक अहमद के भाई ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह 100 आतंकवादियों को मारकर अपने भाई की मौत का बदला लेंगे। अहमद के चचेरे भाई नईम नाइज ने कहा कि हमें बहुत दुख है क्योंकि वह आज हमारे साथ नहीं है, लेकिन हमें गर्व है कि उसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ (Kathua) में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल तारिक अहमद के भाई ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह 100 आतंकवादियों को मारकर अपने भाई की मौत का बदला लेंगे। शोकाकुल परिवार के सदस्यों के अनुसार, अहमद ने वादा किया था कि वह उनके साथ ईद मनाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Kathua Encounter

कठुआ एनकाउंटर

JeM के 3 आतंकी ढेर

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का भी आह्वान किया। गुरुवार तड़के शुरू हुई मुठभेड़ में अहमद समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन से जुड़े तीन आतंकवादी ढेर हो गए। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

End of Feed