दुनिया अब गौर से सुनती है भारत की बात...राजनाथ ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 26, 2023, 02:07 PM IST

राजनाथ सिंह कहा कि मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

Rajnath Singh Praised Modi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में अपने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। राजनाथ सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (File photo )

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की यात्रा से भारत-अमेरिका संबंधों में आया नया सवेरा, जानिए देश को क्या-क्या मिला

End of Feed