ब्रिक्स के भोज में चंद्रयान-3 की खूब चर्चा, PM मोदी से गर्मजोशी से मिले राष्ट्राध्यक्ष, दी बधाइयां

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2023, 09:39 AM IST

Chandrayaan 3 Mission : बुधवार रात ब्रिक्स नेताओं के भोज में चंद्रयान-3 की खूब चर्चा हुई। भोज में शामिल राष्ट्राध्यक्ष चलकर पीएम मोदी तक आए और उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और वैज्ञानिक समुदाय को पीएम मोदी ने बधाई दी और कहा कि ‘भारत अब चंद्रमा पर है’।

Chandrayaan 3 Mission : चंद्रयान-3 की सफलता ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिया है। भारत के इस चंद्र मिशन की दुनिया भर में चर्चा हो रही है और इसरो को बधाइयां मिल रही हैं। बुधवार को भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सफलतापूर्वक उतरा। इस कामयाबी के साथ वह चंद्रमा के इस अबूझ हिस्से पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। यहां ब्रिक्स के नेताओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर उन्हें बधाइयां दी हैं।

बुधवार रात ब्रिक्स नेताओं के भोज में चंद्रयान-3 की खूब चर्चा हुई। भोज में शामिल राष्ट्राध्यक्ष चलकर पीएम मोदी तक आए और उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

End of Feed