विश्व कैंसर दिवस: GCRI बना देश का भरोसेमंद कैंसर उपचार केंद्र, 26810 से अधिक मरीजों को मिला नया जीवन

गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (GCRI) अब देशभर के कैंसर मरीजों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय रेफरल सेंटर के रूप में उभर चुका है। वर्ष 2025 में यहां 26,810 से अधिक नए मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें बड़ी संख्या गुजरात के बाहर से थी।

अहमदाबाद स्थित गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (GCRI) ने एक बार फिर साबित किया है कि यह संस्थान अब सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में कैंसर उपचार, अनुसंधान, रोकथाम और शुरुआती पहचान का एक प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र बन चुका है। स्वास्थ्य अवसंरचना को सशक्त करने की जिस दूरदर्शी सोच की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए रखी थी, उसी नीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में GCRI आज राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर उपचार का भरोसेमंद संस्थान बनकर उभरा है।

cri gujarat

GCRI बना देश का भरोसेमंद कैंसर उपचार केंद्र

विश्व कैंसर दिवस 2026 के मौके पर जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में GCRI में 26,810 से अधिक नए कैंसर मरीज पंजीकृत हुए। इनमें 9,147 मरीज गुजरात के बाहर से आए, जो संस्थान की राष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाता है। मध्य प्रदेश से 4,572, राजस्थान से 2,678, उत्तर प्रदेश से 1,094, बिहार से 288 और महाराष्ट्र से 279 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि GCRI अब एक मजबूत ‘नेशनल रेफरल सेंटर’ के रूप में स्थापित हो चुका है।

End of Feed