Tejashwi on BJP: 'विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन 'दूल्हा' कोई नहीं', तेजस्वी यादव ने भाजपा पर ऐसे कसा तंज

अपने कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दूल्हा कोई नहीं है और न चेहरा है। अभी भी पिछलग्गू बने हुए हैं।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा को लेकर भी सियासी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। यहां जो सिस्टम है, उस पर अफसरशाही काबिज हो गई है। मुख्यमंत्री टायर्ड हो चुके हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस का कभी विरोध नहीं किया था। उस समय भी हम लोगों ने एक चीज मांगी थी कि ईडब्ल्यूएस में जो भी गरीब लोग हैं, उन लोगों के लिए भी एक कोटा होना चाहिए। दूसरी बात है कि हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस को नहीं हटाया था। हम लोगों ने 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस के साथ 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया।'

End of Feed