पटना

Prashant Kishor: यह फिल्म है, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर है, वैनिटी वैन है..., PK के आंदोलन पर तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव ने कहा,'एक बात समझ जाइए कि सीएम नीतीश कुमार टायर्ड हैं और सरकार रिटायर ऑफिसर चला रहे हैं। मुख्यमंत्री पूरी तरह से हाईजैक हो गए हैं। बिहार में पुलिस अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है। आज भी 156 आपराधिक घटनाओं की एक लिस्ट हमने जारी की है। यह सच्चाई है, अब नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी नहीं रही।'

Image

PK के आंदोलन पर तेजस्वी का तंज

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) रद्द करने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को लेकर बयानों का दौर जारी है। एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है, पूरे तरीके से एक फिल्म दिखाई जा रही है। एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है, इसमें और कुछ कहने की जरूरत नहीं है, समझने वाले तो समझते ही हैं, कौन लोग क्या कर रहे हैं।

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर कैमूर जाने से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने आंदोलन को लेकर कहा कि एक कहानी लिखी गई है, उसमें एक डायरेक्टर है, एक प्रोड्यूसर है, निर्देशक भी है और उसमें एक्टर भी है। वैनिटी वैन भी है और कौन यह सब कर रहा है, किस वजह से कर रहा है, सब समझते हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा, 'इस पर हमें कुछ टीका-टिप्पणी नहीं करनी है। यह फिल्म है, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर है, वैनिटी वैन है। खत्म कहानी। फिल्म है, देखिए। यह भाजपा की बी टीम है।'

तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'पहले कुछ कहां था। सबकुछ तो नीतीश कुमार ने बना दिया। पहले किसी को कपड़ा पहनने को नहीं था, नीतीश कुमार ने कपड़ा पहना दिया। पहले किसी की शक्ल अच्छी नहीं थी, तो नीतीश कुमार ने शक्ल अच्छी बना दी। पहले सब चीज बर्बाद थी। संसार को बचाने वाले नीतीश कुमार हैं। अब कुछ बचा कहां है, करने को।'

उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा को सब लोग समझ रहे हैं कि किस अवस्था में नीतीश कुमार पहुंच गए हैं। उनको इतिहास जानना चाहिए। उनको लगता है कि सारा कुछ उन्हीं का किया हुआ है। उनको पता ही नहीं है कि पहले क्या-क्या होता था, इसलिए ज्यादा हम क्या बोलें उस पर।

बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जितना उनसे लोग बुलवाते हैं, उतना ही वे बोलते हैं। जितना ट्रेनिंग दिया जाता है, उतना ही बोल पाते हैं। निर्णय लेने की स्थिति में वे अब नहीं हैं। दो-चार अधिकारी, दो-चार नेता, जो भाजपा से मिले हुए हैं, वही सिखाते हैं और उतना ही बोलते हैं और कहां बोलना है, वही तय करते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article