देश

'तीन महीने में मुझे दूसरी बार CM आवास से बाहर फेंका', केंद्र सरकार पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप

Atishi Residence: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया। आतिशी ने दावा किया कि सोमवार को उनका सामान सीएम आवास से बाहर कर दिया गया। भाजपा की अगुवाई वाली इस सरकार ने चिट्ठी भेजकर मुख्यमंत्री आवास का आवंटन रद्द कर दिया है। आतिशी ने कहा कि 'ऐसा तीन महीने में दूसरी बार हुआ है।

Image

केंद्र सरकार पर आतिशी का बड़ा आरोप।

Atishi Residence: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया। आतिशी ने दावा किया कि सोमवार को उनका सामान सीएम आवास से बाहर कर दिया गया। भाजपा की अगुवाई वाली इस सरकार ने चिट्ठी भेजकर मुख्यमंत्री आवास का आवंटन रद्द कर दिया है। आतिशी ने कहा कि 'ऐसा तीन महीने में दूसरी बार हुआ है। तीन महीने पहले भी उनका सामान सीएम आवास से निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया।' आप नेता ने कहा कि भाजपा को लगता है कि यह सब करके वह हमें काम करने से रोक देगी लेकिन वह हमारे काम रोक सकती है लेकिन लोगों के प्रति काम करने की जो हमारे अंदर भावना है, उसे वह नहीं रोक पाएगी।'

भाजपा ने कहा-केजरीवाल को नाराज नहीं करना चाहतीं आतिशी

आतिशी के इस दावे और आरोप पर पीडब्ल्यूडी विभाग का बयान आया है। विभाग का कहना है कि बार-बार याद दिलाने के बाद भी आतिशी 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में शिफ्ट नहीं हुई। आतिशी के कहने पर घर में बदलाव भी किये गए, लेकिन वो नहीं आईं। इसके बाद घर का आवंटन रद्द कर दिया गया। बीजेपी दिल्ली की मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि उन्हें 11-अक्टूबर-2024 को सीएम आवास आवंटित किया गया था। उन्होंने अभी भी इस पर कब्जा नहीं लिया है क्योंकि वह अरविंद केजरीवाल को नाराज नहीं करना चाहतीं। इसलिए, आवंटन वापस ले लिया गया और इसके बदले उन्हें दो और बंगले पेश किए गए हैं।

महिलाओं को 2100 रुपये दिलवाकर रहूंगी-आतिशी

आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'ये हमारे घर छीन सकते हैं लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने का हमारा जज्बा नहीं छीन सकते। अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घर में रहूंगी। हमें कितना भी परेशान कर लीजिए, हम दिल्लीवालों के काम रुकने नहीं देंगे। आज जब इन्होंने मुझे मुख्यमंत्री आवास से निकाला है, आज मैं ये प्रण ले रही हूं कि दिल्ली की हर महिलाओं को 2100 रुपये दिलवाकर रहूंगी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!