किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे- सांप्रदायिक हिंसा पर बोले महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 12:17 AM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की।

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़प की कई घटनाओं के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की।

maharashtra cm

एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे (फोटो- mieknathshinde)

क्या कहा शिंदे ने

शिंदे ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा- "कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष एक ही बात दोहराता है... टीपू सुल्तान और औरंगजेब की बात करते हैं, उनके फोटो, बैनर निकालते हैं। हम महाराष्ट्र में इसकी अनुमति नहीं देंगे। यह छत्रपति शिवाजी का महाराष्ट्र है...उनकी प्रेरणा और आदर्शों पर हमारी सरकार काम कर रही है। इसलिए, कानून को हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगी।"

End of Feed