Women Reservation Bill: 2018 में राहुल गांधी ने दिया था PM मोदी को बिना शर्त समर्थन, सामने आया वो ट्वीट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 19, 2023, 09:44 AM IST

यह दावा किया जा रहा है कि नया विधेयक 2010 के विधेयक की तरह नहीं होगा और आरक्षण का दायरा संसद और राज्य विधानसभाओं से परे बढ़ने की संभावना है।

Women Reservation Bill: कांग्रेस ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को संसद के चल रहे विशेष सत्र के दौरान पेश करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के कदम का स्वागत किया है। संविधान संशोधन विधेयक पारित हो जाने के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया राहुल गांधी का एक पुराना पत्र वायरल हो रहा है जिसमें राहुल ने महिलाओं को आरक्षण देने हेतु विधेयक पारित करने के लिए बिना शर्त समर्थन देने के बारे में लिखा था।

Rahul Gandhi

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का ट्वीट

जयराम रमेश ने किया शेयर

जयराम रमेश द्वारा शेयर किया गया 2018 के पत्र में राहुल ने लिखा है- हमारे पीएम कहते हैं कि वह महिला सशक्तिकरण के एक योद्धा हैं? उनके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठने, अपनी बात कहने और महिला आरक्षण विधेयक को संसद से पारित कराने का समय है। कांग्रेस उन्हें बिना शर्त समर्थन की पेशकश करती है।

End of Feed