Begusarai : बेगूसराय में काली मेला देखकर लौट रहे 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, बरौनी–कटिहार रेलखंड के पास हुआ हादसा

सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी मदन महतो की पत्नी रीता देवी, पुत्री रौशनी कुमारी, नीतीश कुमार की पुत्री आरोही कुमारी एवं किशन देव का पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Begusarai News: बेगूसराय में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां काली मेला देख आ रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि रहुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे चार लोग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, दो नाबालिग लड़कियां और एक युवक शामिल हैं। यह हादसा बरौनी–कटिहार रेलखंड के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ ढाला के समीप हुआ। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

accident

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर चार की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI

काली मेला देखकर घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी मदन महतो की पत्नी रीता देवी, पुत्री रौशनी कुमारी, नीतीश कुमार की पुत्री आरोही कुमारी एवं किशन देव का पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

End of Feed