पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, विपक्ष के विरोध के बावजूद मंगलवार को लोकसभा से पारित होगा संशोधन विधेयक!

सरकार का दावा है कि यह संशोधन केवल सजा बढ़ाने का कानून नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की व्यापक पहल है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।

सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित परीक्षा माफिया पर सख्त शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 को मंगलवार को लोकसभा से पारित कराने की तैयारी में है। सरकार का कहना है कि छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक को विपक्ष के विरोध के कारण लंबित नहीं रखा जा सकता।

loksabha

लोकसभा।

सोमवार को संसद में हंगामे के बीच कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह विधेयक लोकसभा में पेश किया। सरकार के सूत्रों के मुताबिक विधेयक पर सभी दलों को विस्तार से अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा, लेकिन छात्रों के हितों से जुड़े इस कानून को अनिश्चितकाल तक टालना उचित नहीं होगा।

End of Feed