महिला नेताओं का अपमान करेंगे तो गांधी परिवार खुश होगा? अभद्र टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछे सवाल

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 04:56 PM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) के नेता अजय राय (Ajay Rai) ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर कहा था कि वह अमेठी आती हैं लटके-झटके दिखाकर चली जाती है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि अगर वे भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करेंगे तो गांधी परिवार खुश होगा?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय (Ajay Rai) ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर तंज कसते हुए कहा था कि वह वह सिर्फ लटके-झटके दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। उसके बाद सियासी पारा चढ़ गया। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा क्यों लगता है कि अगर वे भारतीय सेना, आजादी के लिए लड़ने वालों, महिला नेताओं का अपमान करते हैं तो गांधी परिवार खुश होगा? ऐसी कई टिप्पणियां गांधी परिवार की उपस्थिति में की गईं। गांधी परिवार को ऐसी भाषा पसंद है तो नेता माफी क्यों मांगेंगे?

Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी

कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल साधारण हिंदुस्तानियों को कुत्ता कहा

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय सेना के ऊपर अभद्र टिप्पणी (Indecent remarks) करना। सेना के लिए इस प्रकार के अपशब्दों का इस्तेमाल करना। महिला जनप्रतिनिधि जो उनके अध्यक्ष को हरा चुकी हों। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना। अथवा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल साधारण हिंदुस्तानियों को कुत्ता कहना। ऐसा क्यों है कि कांग्रेस (Congress) के नेताओं को लगता है। इस प्रकार के निम्न वर्ग के शब्दों का इस्तेमाल करना। गाली देखकर क्यों उन्हें लगता है गांधी खानदान खुश हो जाएगा। वह कौन सा कल्चर है। जो गांधी खानदान सर्टिफाइड किया है।

End of Feed