जरांगे के 'तीर' से महायुति में सियासी तूफान, फणनवीस को कहना पड़ा- छोड़ दूंगा सियासत अगर...

फडणवीस ने जरांगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह दावा करते हैं कि मैं मराठा समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहा हूं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

Devndra Fadnavis-Jarange Row: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले नए-नए सियासी ट्विस्ट आ रहे हैं। आरोपों और बयानबाजियों ने सियासी समीकरण को उलझाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक बयान दिया है मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने जिनके आरोप से महायुति में ही सियासी तूफान उठता दिख रहा है। जरांगे के बयान पर भाजपा नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को सफाई देनी पड़ी है। जरांगे के बयान का खंडन करते हुए उन्हें यहां तक कहना पड़ा कि आरोप में सच्चाई होने पर वह सियासत ही छोड़ देंगे।

Deputy CM Fadnavis

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस का जरांगे को जवाब

फडणवीस ने जरांगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह दावा करते हैं कि मैं मराठा समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहा हूं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। वहीं, सीएम शिंदे ने सरकार के निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाने का जिक्र करते हुए फडणवीस का बचाव किया और उनके खिलाफ जरांगे के आरोपों को निराधार बताया। जरांगे फडणवीस के कटु आलोचक हैं और उन पर मराठा समुदाय के आरक्षण की मांग में मुख्य बाधा बनने का आरोप लगाते रहे हैं।

End of Feed