तमिलनाडु से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे PM Modi? चर्चाओं का बाजार गर्म

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 11:53 PM IST

क्या PM Modi अगला लोकसभा चुनाव Tamil Nadu से लड़ेंगे? ऐसी चर्चा तमिलनाडु में इन दिनों काफी जोर-शोर से चल रही है. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं। बीजेपी इस संकेत को सकारात्मक मान रही है और तमिलनाडु में इसे मोदी लहर के रूप में देख रही है।

क्या पीएम मोदी (PM Modi) 2024 का लोकसभा (Lok Sabha Election) चुनाव तमिलनाडु से लड़ेंगे? तमिलनाडु में ऐसी अफवाह आज की तारीख में आम है। जिसे बीजेपी अपने लिए पॉजिटिव मान रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं।

बीजेपी इस संकेत को सकारात्मक मान रही है और तमिलनाडु में इसे मोदी लहर के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच राज्य बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने क्षेत्रीय बाधा को पार कर लिया है। उन्हें दक्षिणी राज्य में भी अंदरुनी ही माना जाता है, न कि बाहरी।

End of Feed