'कूटनीतिक प्रहार' के बाद पाकिस्तान पर अब 'दोहरी आर्थिक मार' की तैयारी? भारत के इन कदमों से शहबाज को लगेगा भारी झटका

Financial strikes on Pakistan : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को मिलने वाले 7 अरब डॉलर के पैकेज पर भी वह अपनी चिंता जाहिर कर सकता है। भारत यह कह सकता है कि इस फंड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में हो सकता है। इसलिए इस फंड को जारी न किया जाए।

Financial strikes on Pakistan : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान पर 'कूटनीतिक प्रहार' कर चुका भारत अब उस पर 'दोहरे आर्थिक मार' की तैयारी कर रहा है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बात की पूरी संभावना है कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची में पाकिस्तान को दोबारा शामिल कराने के लिए भारत अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। दूसरा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को मिलने वाले 7 अरब डॉलर के पैकेज पर भी वह अपनी चिंता जाहिर कर सकता है। भारत यह कह सकता है कि इस फंड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में हो सकता है। इसलिए इस फंड को जारी न किया जाए। बता दें कि तीन साल की अवधि में पाकिस्तान को जारी होने वाले इस फंड पर जुलाई 2024 में सहमति बनी थी।

pm india

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है।

2018 में एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल हुआ था पाक

आतंकवाद को बढ़ावा और आतंकियों को संरक्षण देने पर पाकिस्तान को जून 2018 में एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया। इसके बाद उसने आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए और आतंकी समूहों से जुड़े लोगों की संपत्तियां जब्त कीं और उन्हें जेल भेजा। इन कदमों के बाद पाकिस्तान को अक्टूबर 2022 में ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया। इस ग्रे लिस्ट पाकिस्तान यदि दोबारा शामिल हो जाता है तो पहले से कराह रही उसकी अर्थव्यवस्था को एक बड़ा झटका लगेगा। विदेशी निवेश आने बंद हो जाएंगे। वित्तीय संस्थाओं से उसे कर्ज मिलना मुश्किल हो जाएगा।

End of Feed